#बिलासपुर

राज्यपाल श्री रमेन डेका 4-5 मार्च को बिलासपुर एवं मुंगेली प्रवास पर रहेंगे

Spread the love

बिलासपुर ,3, मार्च /राज्यपाल रमेन डेका 4 एवं 5 मार्च 2026 को बिलासपुर एवं मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 4 मार्च को सायं 4.30 बजे लोक भवन, रायपुर से प्रस्थान कर मुंगेली जिले के चंदखुरी स्थित विश्राम गृह पहुंचेंगे। इसके पश्चात सायं 6 बजे बिलासपुर के शिवतराई रिसोर्ट (बैगा रिसोर्ट) के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि विश्राम शिवतराई रिसोर्ट, बिलासपुर में होगा। 5 मार्च को प्रातः 10.30 बजे राज्यपाल शिवतराई रिसोर्ट से शिवतराई गांव के लिए रवाना होंगे, जहां वे बैगा जनजाति के लोगों से मुलाकात कर उनके जनजीवन, आजीविका एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे।

इसके बाद वे 11 बजे अचानकमार टाइगर रिजर्व के लिए प्रस्थान करेंगे तथा वहां सफारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:35 बजे वापस शिवतराई रिसोर्ट पहुंचेंगे। सायं 4 बजे राज्यपाल श्री डेका रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महमाया देवी मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे और दर्शन-पूजन करेंगे। इसके पश्चात वे मुंगेली जिले के चंदखुरी विश्राम गृह पहुंचेंगे तथा वहां से शाम 7 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *